पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात दस बजे के बाद लाउडस्पीकर से चुनाव प्रचार नहीं

रात दस बजे के बाद लाउडस्पीकर से चुनाव प्रचार नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार। चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी सुबह छह से रात 10 बजे तक लाउड स्पीकर का उपयोग कर सकेंगे। जबकि रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे का लाउड स्पीकर से प्रचार पर वैन रहेगा। वहीं, वाहनों और लाउड स्पीकर के उपयोग की अनुमति रिटर्निंग ऑफिसर से पहले ही लेनी होगी।

निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने के लिए 10 प्रस्तावकों के नाम देने होंगे। जोकि उस विधानसभा क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता होंगे। साथ ही इस बार एक बड़ा बदलाव यह हुआ कि प्रत्याशियों को दो शपथ पत्र फार्म नंबर 26 में लगाना आवश्यक होता था, मगर अब इन्हें संशोधित कर दिया गया है। अब उम्मीदवारों को प्रपत्र 26 में एक ही शपथ पत्र संकलित करके तैयार करना होगा। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. एमएल कौशिक ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। जिसमें आयोग के दिशा-निर्देशों को बताते हुए आचार संहिता का पालन कराने के लिए सहयोग मांगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब उम्मीदवारों को प्रपत्र 26 में एक ही शपथ पत्र संकलित करके तैयार करना होगा। नामांकन प्रपत्र 2ख में संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी को देना होगा। जोकि 20 से 27 सितंबर के बीच नामांकन के दौरान सुबह 11 से शाम तीन बजे तक प्रत्याशी या फिर प्रस्तावक के माध्यम से जमा कराए जा सकते हैं। वहीं, सामान्य श्रेणी के प्रत्याशियों के लिए जमानत राशि 10 हजार तय की गई है।
जबकि अनुसूचित जाति के प्रत्याशियों के लिए जमानत राशि पांच हजार है। बैठक के दौरान एसपी विकास धनखड़, एडीसी राजनारायण कौशिक, एसडीएम हिसार अशोक बंसल, एसडीएम हांसी योगेश मेहता, चुनाव तहसीलदार राम निवास, डीपीआरओ अमित पवार, एपीआरओ पारुल सिंह आदि मौजूद रहे।

सिर्फ निर्धारित स्थानों पर लगेगी चुनाव प्रचार सामग्री

चुनावके दौरान कोई भी पार्टी और प्रत्याशी निजी और सरकारी इमारतों पर अनुमति के बावजूद किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री नहीं लगा सकेंगे। चूंकि प्रशासन ने शहरों और गांवों में रैलियों और प्रचार सामग्री लगवाने के लिए स्थान निर्धारित कर दिए हैं। इसलिए निर्धारित स्थानों पर ही प्रचार सामग्री लगवा सकेंगे।

प्रत्याशियों को देना होगा पाई-पाई का हिसाब

चुनावके दौरान प्रत्याशियों को पाई-पाई का हिसाब देना होगा। महज 20 हजार रुपये तक प्रत्याशी खर्च कर सकेंगे। इसके बाद जो भी लेन-देन होगा, वह चेक के द्वारा होगा। गुलाबी, सफेद औ