- Hindi News
- राष्ट्रभाषा के प्रति कुंठा समाप्त करनी होगी
राष्ट्रभाषा के प्रति कुंठा समाप्त करनी होगी
एसडीमहिला कालेज में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कविता भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन हिंदी विभाग की सुनीता चंदेला संस्कृत विभाग की आशा चोपड़ा की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि हिंदी की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे प्रय|ों दिशा-निर्देशों को अधिक गति प्रदान करनी होगी। छात्राओं ने हिंदी की दुर्दशा का वर्णन कविताओं के माध्यम से भी किया। प्राचार्य सुनीता चराया ने कहा कि हिंदी के प्रति झिझक और कुंठा को समाप्त करना होगा, तभी राष्ट्रभाषा को और सम्मान मिलेगा। प्रतियोगिता में कुमारी पूजा, रीतू और कशिश विजेता रही।
उधर, भारत विकास परिषद द्वारा गीता पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया। अध्यक्षता रमेश गर्ग ने की। शाखा के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम बंसल ने विद्यार्थियों को बताया कि जो बच्चे शुद्ध हिंदी बोलते हैं, वे कुशाग्र बुद्धि के होते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों की एक सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम, कशिश और सोनिका द्वितीय, इशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद विजेताओं को सम्मािनत किया गया। इस मौके पर मुख्याध्यापिका सुनीता रावल, देवेंद्र रावल, सुभाष चंद्र गर्ग, दिलबाग वर्मा, प्रवीण बंसल, जगदीश धमीजा, भरत सिंह, कश्मीरी लाल मनचंदा आदि मौजूद रहे।
गीता पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर हुए कार्यक्रम के विजेता बच्चे।
हिंदी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता की विजेता को सम्मानित करतीं प्राचार्य सुनीता।