नगूरावाले बने आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान
हांसी | अनाजमंडी की धर्मशाला में सर्व व्यापार मंडल के संयोजक प्रवीण तायल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनाज मंडी एसोसिएशन का प्रधान बनाने के लिए चर्चा की गई। बैठक में व्यापारी नरेश खरडिय़ा ने एसोसिएशन के प्रधान के लिए वेदप्रकाश नगूरा वाले के नाम का अनुमोदन किया। किसी ने इसका विरोध नहीं किया, जिसके चलते उन्हें सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पूर्व प्रधान बजरंग बंसल, रविकांत गोयल उपस्थित थे।