पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग के यौन शोषण में दोनों को भेजा जेल

नाबालिग के यौन शोषण में दोनों को भेजा जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | मोहल्लाकाला पत्थर की एक नाबालिग युवती का यौन शोषण करने के दोनों आरोपियों दिनेश और राकेश को अदालत ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को अदालत में पेश किया था। गौरतलब है कि जगराते में झांकियां बनाने और सजाने वाले दोनों युवकों को उस समय नामजद किया गया, जब पीडि़त पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। चिकित्सक ने उसे छह माह की गर्भवती बताया, जिसके बाद करीब डेढ़ साल से हो रहे यौन शोषण का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस सिलसिले में एक युवती को भी नामजद किया है, जिसे आपराधिक षड्यंत्र में शामिल बताया जा रहा है।