पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेसीआई ने नेत्रदान के लिए भरवाए फार्म

जेसीआई ने नेत्रदान के लिए भरवाए फार्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | जेसीआईकी ओर से नेत्रदान महादान परियोजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जेसी सदस्यों अन्य लोगों ने संस्था के माध्यम से नेत्रदान करने के लिए आवेदन पत्र भरे। चैप्टर अध्यक्ष जेसी सतीश वर्मा ने बताया कि जेसीआई हांसी समाज इस कार्य के लिए दृढ़ संकल्प है। जो लोग नेत्रदान करना चाहें, वो संस्था के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष जेसी मोहन लाल बंसल ने कहा कि संस्था नेत्रहीनों को नेत्र उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभा रही है। नेत्रहीन व्यक्ति चैप्टर से संपर्क कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में जेसी पवन गर्ग, अशोक जैन, प्रवीण बंसल सहारा, राजेश बंसल, महीपाल जैन, रजत अग्रवाल, निरूप गोयल, निशांत जिंदल, विकास गर्ग, नरेश सैनी आदि मौजूद रहे।