- Hindi News
- मैराथन मीटिंगों के बाद भी नहीं सुलझा गली पर निर्माण विवाद
मैराथन मीटिंगों के बाद भी नहीं सुलझा गली पर निर्माण विवाद
उमरामें कंकरीट की गली पर निर्माण को लेकर उपजा विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को प्रशासन और पुलिस को तमाम प्रयासों के बावजूद दोनों पक्षों में कोई सहमति नहीं बन पाई। प्रशासन और पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों के साथ मैराथन बैठकें चलीं। देर शाम को एसडीएम योगेश मेहता और डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा मौके पर गए। लोगों से बात की, लेकिन विवाद बरकरार रहा। प्रशासन की तरफ से अब गुरुवार को दोनों पक्षों के लोगों को फिर से हांसी बुलाया गया है। फिलहाल यह विवाद पुलिस और प्रशासन के लिए भारी सिरदर्द बन गया है।
गौरतलब है कि विवाद बाल्मीकि बस्ती और चौपाल की तरफ जाने वाली गली पर निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर हुआ। जाट समुदाय के रणधीर ने गली की जमीन को अपनी मलकियत बताते हुए इस पर निर्माण शुरू कर दिया। बाल्मीकि समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया, जिस पर यह विवाद शुरू हुआ।