- Hindi News
- सिविल अस्पताल को मिला एक और चिकित्सक, आधे पद अभी भी खाली
सिविल अस्पताल को मिला एक और चिकित्सक, आधे पद अभी भी खाली
चिकित्सकोंऔर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी की कमी से जूझ रहे सिविल अस्पताल को बुधवार को एक नया चिकित्सक मिल गया। बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में डा. विजय मलिक ने कार्यभार संभाल लिया। डा. मलिक की नियुक्ति के बावजूद अभी भी चिकित्सकों की संख्या आधे से भी कम है। आलम यह है कि 60 बेड वाला अस्पताल महज पांच चिकित्सकों के भरोसे चल रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी अस्पताल से मरीजों का भरोसा खत्म कर रही है।
सिविल अस्पताल की गिनती कभी सर्वाधिक ओपीडी वाले अस्पतालों में की जाती थी। अब हालात एकदम बदल गए हैं। चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही। स्थिति यह है कि आपात सेवाओं के लिए भी स्थाई चिकित्सक नहीं। मरीजों को प्राथमिक उपचार ही देकर रेफर किया जा रहा है। ओपीडी लगातार घटने लगी है और अस्पताल से एमएलआर और पोस्टमार्टम जैसी सुविधाएं ही अधिक पा मिल रही हैं।
अस्पताल में चिकित्सकों के 12 पद स्वीकृत हैं। पूर्व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. रजनीश सहगल के इस्तीफे के बाद एक अगस्त से यह पद भी खाली पड़ा है। चिकित्सकों की कमी के चलते शल्य चिकित्सक, हड्डी रोग विशेषज्ञ और आंख कान आदि रोगों के विशेषज्ञ की सेवाएं मरीजों को नहीं मिल रही। मरीजों को मजबूर होकर निजी अस्पतालों की तरफ रुख करना पड़ रहा है। जिससे यह बड़ा अस्पताल सफेद हाथी बन कर रह गया है।