पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधानसभा चुनाव के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

विधानसभा चुनाव के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{आचार संिहता की पालना के िलए आरओ को रोजाना रिपाेर्ट करेंगे उक्त अफसर

भास्करन्यूज | हांसी

विधानसभाक्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर योगेश महता ने बताया कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के मद्देनजर उडऩदस्ता टीम के ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।

इस विधानसभा क्षेत्र के गांव घिराय, चैनत, भाटला, कुलाना, कुतुबपुर, बीड़ हांसी, बाड़ा जग्गा, सैनीपुरा, ढाणी पाल, दयालसिंह कॉलोनी, शेखपुरा, ढाणी केंदू, खेड़ी गंगन, कुंभा, थुराना, जमावड़ी, भाटोल जाटान, भाटोल रागड़ान, जीतपुरा, खरकड़ा, गढ़ी मेहंदा के ड्यूटी मजिस्टे्रट कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग तथा राजबीर सिंह एसआई (मो. 94163-39029) होंगे। पुट्ठी मंगलखां, हाजमपुर, ढाणी गुजरान, ढाणी ठाकरिया, ढाणी सांकरी, ढाणी राजू, ढाणी पुरिया, ढाणी पीरवाली, ढाणी कुम्हारान, ढाणा कलां, रामपुरा, अनीपुरा, ढाणा खुर्द, सोरखी, बांडाहेड़ी, ढाणी पीरान ढाणी कुंदनापुर के ड्यूटी मजिस्ट्रेट बलराज सिंह कार्यकारी अभियंता, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग (मो. 98121-81031) तथा करतार सिंह एएसआई (मो. 94667-67518) होंगे।

रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि प्रेम नगर, रामायण, देपल, मामनपुरा, ढंढेरी, सुलतानपुर, उमरा, मुजाहदपुर, धमाना, कंवारी टाउन हांसी के ड्यूटी मजिस्ट्रेट संदीप माथुर कार्यकारी अभियंता वाटर सर्विस डिविजन हांसी (मो. 94660-63030) तथा गजनूप एएसआई (मो. 98125-96060) होंगे। उन्होंने बताया कि उडऩदस्ता टीम के ड्यूटी मजिस्ट्रेट रिटर्निंग अधिकारी को आदर्श आचार संहिता बारे प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।