- Hindi News
- रक्तदानी रामनिवास लोहान को किया सम्मानित
रक्तदानी रामनिवास लोहान को किया सम्मानित
हांसी | जेसीआईहांसी फोर्ट द्वारा जेसी सप्ताह के अंतिम दिन सेलीब्रेशन-डे के मौके पर 83 बार रक्तदान करने वाले रामनिवास लोहान को रक्तदान के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए आउटस्टेडिंग यंगपर्सन अवार्ड उद्योगपति जेसी अनुज शर्मा को व्यापार के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के लिए कमल पत्र अवार्ड से नवाजा गया। संस्था के अध्यक्ष जेसी धर्मबीर रतेरिया ने बताया कि जेसीआई इंडिया द्वारा हर वर्ष 10 व्यक्तियों को आउट स्टेडिंग यंग पर्सन अवार्ड प्रदान किया जाता है। यह अवार्ड 18 से 40 वर्ष तक के उन युवाओं को दिया जाता है, जिन्होंने समाज सेवा, रक्तदान, पर्यावरण, राजनीति आदि क्षेत्रों में विशेष योगदान प्रदान किया हो। उन्होंने बताया कि कमल पत्र अवार्ड 18 से 40 वर्ष तक के उस जेसी सदस्य को प्रदान किया जाता है जिसने व्यापार रोजगार के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल की हो। इस अवसर पर संस्था के सचिव जेसी चंद्रभान, जेसी उमेद सिंह सोनी, अमर मार्केट के प्रधान धर्मबीर गुर्जर, रणबीर सिंह दुहन, डा. प्रमोद कुमार, सुनील दुर्जनपुर, सतनारायण श्योराण, संदीप बागड़ी, कुलदीप श्योराण, सुरजीत खान, सोनू जोगी, संजय बागड़ी, अमित खेड़ी, मनोज दिलसेर, अमरजीत लोहान, सुनील गुर्जर, कृष्ण जोगी आदि उपस्थित थे।
रक्दानदानी और उद्यमी को सम्मानित करते जेसीआई के प्रधान।