- Hindi News
- कहा था 10 15 िमनट में पहुंच रहा हूं, सुबह ट्रेन से कटा िमला
कहा था 10-15 िमनट में पहुंच रहा हूं, सुबह ट्रेन से कटा िमला
तोशामरोड पर रेलवे फाटक के समीप एक युवक ओम प्रकाश उर्फ पवन ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस को सवेरे सूचना मिली थी कि तोशाम रोड पर फाटक के समीप ट्रैक पर किसी युवक का शव पड़ा है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने पाया कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। उसका धड़ शरीर से कट कर कुछ दूरी पर झाड़ियों में पड़ा हुआ था। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोई मृतक की पहचान नहीं कर पाया। पुलिस को ट्रैक के पास एक मोटर साइकिल खड़ी मिली।
पुलिस ने मृतक की जेब से कुछ कागजात निकाले, तब जाकर पता चला कि वह गढ़ी का रहने वाले ओम प्रकाश है। पुलिस को उसकी जेब से स्कूल में जमा कराई गई बच्चों की फीस की रसीदें मिली। मामले की सूचना परिजनों को दी गई। बताया गया है कि ओम प्रकाश की बुधवार रात को प|ी से आखिरी बार टेलीफोन पर बात हुई थी। उसने कहा था कि 10-15 मिनट में घर पहुंच जाएगा, पर उसके बाद से पूरी रात उसके बारे में जानकारी नहीं मिली। मृतक ओम प्रकाश हांसी में शादियों के समय टैंट लगाने और इनकी सिलाई आदि का काम करता था। उसकी दो बेटियां हैं। रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने कहा कि मामला आत्महत्या का है और युवक ने रात के समय किसी ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी की है। वह मोटर साइकिल पर सवार होकर यहां आया था।