मतदान को लेकर किया जागरूक
हांसी | आईडीबीआईबैंक के अधिकारियों कर्मचारियों ने बैंक में आने वाले ग्राहकों को विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए जागरूक किया। प्रबंधक प्रदीप शर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को संविधान में मत का अधिकार है और इसलिए हम सब को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने लोगों को जागरूक करने के मकसद से बैंक के मुख्य द्वार पर विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें का बैनर लगावाया। बैंक के तकदीर सिंह, कपिल महता, पवन कुमार, हर्ष सोनी दिव्या हुड्डा भी उपस्थित थीं।
उधर, खंड शिक्षा अधिकारी सदानंद वत्स ने भी सभी विद्यालयों के प्राचार्यों के मुख्याध्यापकों को निर्देश दिए कि वे प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में बताएं जिससे वे स्वयं अपने माता-पिता, आस-पड़ोस के लोगों को विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक कर सकें।
ग्राहकों को जागरूक करने निकले आईडीबीआई बैंक अधिकारी कर्मचारी।