- Hindi News
- रेणु मक्कड़ भरेगी आजाद उम्मीदवार के रूप में पर्चा
रेणु मक्कड़ भरेगी आजाद उम्मीदवार के रूप में पर्चा
हांसी | हजकांउम्मीदवार के रूप में रेणुका बिश्नोई के नाम की घोषणा होते ही मक्कड़ परिवार ने बगावत कर दी है। रेणुका के मुकाबले अपने परिवार की बहू रेणु मक्कड़ को चुनाव में उतारने का ऐलान किया है। दोपहर को रेणुका को टिकट दिए जाने की घोषणा हुई। मक्कड़ परिवार ने कुछ घंटे अपने समर्थकों के साथ विचार-विमर्श किया। शाम होते-होते रेणु को केवल मैदान में उतारने, बल्कि शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने की घोषणा भी कर दी। रेणु के पति रविंद्र मक्कड़ ने कहा कि चुनाव हर हाल में लड़ा जाएगा, पीछे हटने का सवाल ही नहीं। स्टार प्रचारक हलके से तीन बार विधायक रहे अमीर चंद मक्कड़ होंगे। कोशिश हजकां से कुछ और साथियों को तोड़ने की भी रहेगी।