पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसफार्मर को तारों से बांधकर चलते बने बिजली कर्मचारी

ट्रांसफार्मर को तारों से बांधकर चलते बने बिजली कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दक्षिणहरियाणा बिजली वितरण निगम ने मंडी सैनियान में सड़क पर गिरे ट्रांसफार्मर को फिर से खंभों पर लगा दिया है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। ट्रांसफार्मर को खंभों पर बिना किसी नट-बोल्ट के महज तारों से बांध कर टिकाया गया है, जिससे काॅलोनी के लोगों को इसके फिर से गिरने का खतरा सता रहा है।

मंडी सैनियान में ट्रांसफार्मर गिरने की घटना शनिवार देर शाम को हुई थी। जोरदार आवाज के साथ बिजली का ट्रांसफार्मर खंभों से नीचे गिर गया। घटना की जानकारी तत्काल बिजली निगम को दी गई।

सूचना पाकर रविवार सवेरे एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा और ट्रांसफार्मर का निरीक्षण कर लौट गया। निगम प्रशासन ने अब इसे संभाला और छोटी क्रेन के माध्यम से इसे फिर से खंभों पर टिका दिया। बिजली कर्मचारियों द्वारा जिस समय ट्रांसफार्मर को खंभों पर टिकाया जा रहा था, उस समय कालोनी आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

काॅलोनी के बाशिंदों श्रीराम सैनी, पवन कटारिया कुलदीप ने बताया कि बिजली कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को खंभों पर चढ़ा दिया, लेकिन इसे नट-बोल्ट से जोड़ने की बजाए इसके निचले हिस्से को तारों से बांध दिया।

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें आगाह किया और आशंका जताई कि इससे ट्रांसफार्मर फिर गिर सकता है। बिजली के मामूली तारों के भरोसे भारी-भरकम ट्रांसफार्मर खंभों पर टिका नहीं रह पाएगा, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर जमीन से उठाकर खंभों पर टिका दिया गया, लेकिन इसके गिरने का खतरा बढ़ गया है।

मंडी सैनियान में खंभे पर बिजली के तारों से बांधा गया ट्रांसफार्मर।

मौके पर जाकर करूंगा पड़ताल : एसडीओ

^ट्रांसफार्मरका तारों से बांधकर नहीं रखा जा सकता। मैं स्वयं मौके पर जाकर इसकी पड़ताल करूंगा। बिजली निगम किसी की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करता। सुरेंद्रबुद्धिराजा, एसडीओ