- Hindi News
- आज बदल सकता है मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी हो सकती है
आज बदल सकता है मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी हो सकती है
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में एक बार फिर परिवर्तन होने की संभावना है। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों के मुताबिक, रविवार को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। किसी-किसी स्थान पर छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 11 फरवरी तक अधिकतम तापमान 20 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है। बदलते मौसम में फसलों को बचाने के लिए किसानों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी।