- Hindi News
- गुरुकुल घिराय की छात्राओं को सम्मानित िकया गया
गुरुकुल घिराय की छात्राओं को सम्मानित िकया गया
हांसी | वुमनफुटबाल एसोसिएशन की ओर से झांसी में हुई प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाने वाली घिराय के कन्या गुरुकुल की छात्राओं को राह ग्रुप की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि रोजगार विभाग के उप निदेशक डीसी भाट्टी मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता राह ग्रुप के राष्ट्रीय सलाहकार सुरेश क्रांतिकारी ने की। समारोह को संबोधित करते हुए भाट्टी ने कहा कि बेटियां आज बेटों से किसी भी मुकाबले में कम नहीं है। हमें इन बेटियों पर नाज होना चाहिए। समारोह के दौरान खिलाड़ी सोनिया, पिंकी, कविता, पूजा, वर्षा, संजना, रितू शालू सहित एचबीटीएसई प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इससे पहले कन्या गुरुकुल की प्राचार्या सुनीता देवी ने मेहमानों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान स्वामी कृष्णानंद, बिहार बिगेस्ट टैलेंट सर्च कार्यक्रम के संयोजक बलवंत शर्मा, कन्हैया, उषा कुमारी, रीतिका सहित कन्या गुरुकुल का स्टाफ ग्रामीण मौजूद रहे।