- Hindi News
- नविंदर की एक ‘तमन्ना’पूरी सास को गिरफ्तार किया
नविंदर की एक ‘तमन्ना’पूरी सास को गिरफ्तार किया
उमरा गेट के नविंदर मुंजाल की अपनी प|ी तमन्ना को जेल भिजवाने की तमन्ना तो अभी पूरी नहीं हुई। लेकिन उसके आरोप पर तमन्ना की मां सुषमा जरूर सलाखों के पीछे पहुंच गई है। पुलिस ने नविंदर की शिकायत के आधार पर उसकी सास सुषमा को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। तीन साल से अधिक की भागदौड़ के बाद पिछले साल नविंदर मुंजाल की शिकायत पर उसकी प|ी तमन्ना, सास सुषमा, ससुर देशराज साले हेमंत उर्फ हन्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। सभी आरोपी फतेहाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस मामले में फतेहाबाद के ही एक कारोबारी सुनील चुघ के भी आरोपी बनाया। नविंदर का आरोप है कि बिना तलाक लिए उसकी प|ी तमन्ना ने अपने से दोगुनी उम्र के सुनील से शादी कर ली है। अब उनका एक बच्चा भी है। पुलिस इस मामले की भी छानबीन कर रही है। मुंजाल के अनुसार उसकी शादी दो मार्च 2011 को हुई थी। करीब पांच महीने तक उनकी गृहस्थी ठीक चली।
इसके बाद उसकी प|ी तमन्ना बहन की शादी में शामिल होने के लिए फतेहाबाद गई, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। मुंजाल के अनुसार कारण जानने को उसने खोजबीन की तो पता चला कि ससुराल के लोगों ने उसकी प|ी की शादी फतेहाबाद में ही किसी और से कर दी है। वह व्यक्ति तमन्ना से करीब दोगुनी उम्र का है और पहले से विवाहित है। नविंदर ने कानून का सहारा लिया। बहरहाल, पुलिस ने अब मामले में नामजद सुषमा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। किला बाजार चौकी के आईओ सहायक उप निरीक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि सुषमा को मुंजाल की उस शिकायत पर गिरफ्तार किया है।