- Hindi News
- रैली के लिए लगाई 25 शाखा सचिवों की ड्यूटी
रैली के लिए लगाई 25 शाखा सचिवों की ड्यूटी
माकपा की तहसील कमेटी की बैठक धर्मपाल सिसाय की अध्यक्षता में मेजर जयपाल भवन में हुई। बैठक में माकपा की 14 फरवरी को रोहतक में होने जा रही जन संघर्ष रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई। पार्टी के तहसील सचिव रामअवतार सुलचानी ने बताया कि बैठक में 25 ब्रांच सचिवों की ड्यूटियां लगाकर गांवों में अभियान शुरू किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि रैली में जनता के मुख्य मुद्दों स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करवाना, मनरेगा को मजबूत करना सबको खाद्य सुरक्षा देने, किसान-मजदूर विरोधी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापिस लेने, महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने, न्यूनतम वेतन 15000 रुपए निर्धारित करके बेरोजगारों को बिना शर्त भत्ता देने, बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने सहित कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
बैठक में बताया कि रैली को पार्टी के महासचिव प्रकाश करात, पूर्व सांसद केंद्रीय सचिव मंडल सदस्य नीलोत्पल बसु, पार्टी के प्रदेश सचिव का. इंद्रजीत सिंह सुरेंद्र मलिक आदि संबोधित करेंगे। बैठक में संत लाल ठेकेदार, आशा खन्ना, कर्म सिंह कंवारी, रामनिवास घिराय, विजय, महेंद्र जमावड़ी, नरेश कुंभा, जगरूप सिंदड़, धर्मपाल सिंघवा आदि ने भी विचार रखे।