- Hindi News
- हांसी में गन प्वाइंट पर महिला की चेन झपटी
हांसी में गन प्वाइंट पर महिला की चेन झपटी
शहरके पॉश इलाके मॉडल टाउन में बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला भतेरी से गन प्वाइंट पर सोने की चेन छीन ली। घटना के समय भतेरी महिलाओं के साथ घर के बाहर धूप सेंक रही थी। वारदात की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश पुलिस की पहुंच से बाहर हो चुके थे।
महिला से छीनी गई सोने की चेन तीन तोले की बताई गई है। वारदात शाम करीब चार बजे हुई। रोडवेज के सेवानिवृत्त लेखाकार ठंडी राम की प|ी भतेरी श्री काली देवी विद्या मंदिर के समीप अपने आवास के बाहर कुछ महिलाओं सहित बैठी हुई थी। तभी उनके पास एक बाइक आकर रुकी। बाइक सवार युवक ने हेलमेट पहना था और दूसरे ने मंकी कैप लगा रखी थी। दोनों युवक महिलाओं के पास रुके और भतेरी के गले में सोने की चेन देखी। उन्होंने चेन छीन ली और गोली चलाने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। धमकी देने के बाद युवक बाइक पर सवार होकर दिल्ली रोड की तरफ भाग गए। महिला के परिजनों ने वारदात की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने वाले युवकों ने चूंकि हेलमेट और मंकी कैप पहने थे, इसलिए उनका चेहरा कोई नहीं देख पाया, लेकिन महिला के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद दो लोगों ने उन्हें पकडऩे का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि युवकों द्वारा पिस्तौल दिखाने पर लोग पीछे हट गए। युवक इसके बाद श्री काली देवी विद्या मंदिर के सामने के रोड से तेजी से मोटर साइकिल चलाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आपराधिक वारदातों पर नियंत्रण के लिए मॉडल टाउन के बाहर भिवानी रोड पर पुलिस नाका लगा रखा है। यह नाका भिवानी रोड से मॉडल टाउन में जाने वाले तीन रास्तों में से बीच के रास्ते पर लगाया गया है।
बाइक सवार युवकों द्वारा चेन छीनने की घटना के बाद गमगीन महिला भतेरी।