पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गन प्वाइंट पर दिनदहाड़े महिला की चेन झपटी

गन प्वाइंट पर दिनदहाड़े महिला की चेन झपटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके पॉश इलाके मॉडल टाउन में बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला भतेरी से गन प्वाइंट पर सोने की चेन छीन ली। वारदात के समय भतेरी अन्य महिलाओं के साथ घर के बाहर धूप सेंक रही थी। वारदात की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश पुलिस की पहुंच से बाहर हो चुके थे। महिला से छीनी गई सोने की चेन तीन तोले की बताई गई है।

वारदात करीब चार बजे हुई। रोडवेज के सेवानिवृत्त लेखाकार ठंडी राम की प|ी भतेरी काली देवी विद्या मंदिर के समीप अपने आवास के बाहर कुछ महिलाओं सहित बैठी थीं। तभी उनके पास एक बाइक आकर रुकी। बाइक सवार युवक ने हेलमेट पहना था और दूसरे ने मंकी कैप लगा रखी थी। दोनों युवक महिलाओं के पास रुके और भतेरी के गले में सोने की चेन देखी। उन्होंने चेन छीन ली और गोली चलाने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। धमकी देने के बाद युवक बाइक पर सवार होकर दिल्ली रोड की तरफ भाग गए।

महिला के परिजनों ने वारदात की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने वाले युवकों ने हेलमेट और मंकी कैप पहने थे, इसलिए उनका चेहरा कोई नहीं देख पाया, लेकिन महिला के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद दो लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि युवकों द्वारा पिस्तौल दिखाने पर लोग पीछे हट गए। युवक इसके बाद काली देवी विद्या मंदिर के सामने के रोड से तेजी से मोटर साइकिल चलाते हुए फरार हो गए।

पुलिस ने आपराधिक वारदातों पर नियंत्रण के लिए मॉडल टाउन के बाहर भिवानी रोड पर पुलिस नाका लगा रखा है। यह नाका भिवानी रोड से मॉडल टाउन में जाने वाले तीन रास्तों में से बीच के रास्ते पर लगाया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने रास्ता बदल लिया और दिल्ली रोड पर स्थित रास्ते से इलाके से बाहर निकले।

बाइक सवार युवकों द्वारा चेन छीनने की घटना के बाद गमगीन महिला भतेरी।

खोदी गई सड़क से मोटरसाइकिल दौड़ा ले गए

वारदातको अंजाम देने के बाद युवक जिस रास्ते से निकल भागने में कामयाब हो गए, उसे नगर परिषद ने पिछले करीब एक महीने से खुदवा रखा है। परिषद की तरफ से यहां कंकरीट का नया रोड बनाया जाना है। खुदी हुई सड़क के कारण यहां से दुपहिया वाहन का निकलना आसान नहीं, युवक खोदी गई सड़क के गड्ढों से बाइक निकाल ले गए।