ट्रक की चपेट से कार मैकेनिक की मौत
हाजमपुरके बस स्टैंड के सामने बाइक सवार मोटर मैकेनिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ 22 वर्षीय गोविंद अपने खेत से मंगलवार रात को स्पलेंडर बाइक पर घर जा रहा था। युवक अविवाहित था।
गोविंद खांडा खेड़ी में कार मैकेनिक था। वह शाम को घर आने के बाद अपने खेतों में गया था। रात को वह घर वापस रहा था कि बस स्टैंड पर अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक की के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश आरंभ कर दी है।