- Hindi News
- वेलेंटाइन डे नहीं, मातृ पितृ पूजन दिवस मनाएं
वेलेंटाइन डे नहीं, मातृ पितृ पूजन दिवस मनाएं
वेलेंटाइन-डेको मातृ-पितृ दिवस के रूप में मानने के लिए संत आसाराम के शिष्यों ने शहर के कई स्कूलों में जाकर बच्चों को प्रेरित किया। आनंद पब्लिक स्कूल, कृष्ण कृपा स्कूल, गायत्री पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रमों में बहन नीलम ने कहा कि वह वेलेंटाइन डे का विरोध नहीं करते, बल्कि इसके कुप्रभावों से बच्चों को अवगत कराना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति का धन जाता है तो उसका कुछ-कुछ जाता है। स्वास्थ्य जाता है तो बहुत कुछ जाता है। लेकिन जब चरित्र चला जाता है तो उसका सर्वत्र चला जाता है।
उन्होंने कहा कि वेलेंटाइन डे को माता-पिता के पूजन दिवस के रूप में मनाने से चरित्र का विकास होता है। सुबह माता-पिता को प्रणाम करने से जीवन में सफलता प्राप्त होती है। योग वेदांता सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. ईश आहूजा ने कहा कि माता-पिता के पूजन से बच्चों की आयु, यश, कीर्ति, तेज बढ़ता है। इससे उनका चहुंमुखी विकास होता है। इस अवसर पर हैप्पी, बहन ज्योति सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
हांसी के स्कूल में मातृ-पितृ दिवस मनाने को प्रेरित करते संत आसाराम के अनुयायी।