गरीबों का निवाला छीन रही सरकार
माकपाकी 14 फरवरी को रोहतक में आयोजित होने वाली जन संघर्ष रैली के लिए पार्टी नेताओं ने प्रचार अभियान चलाया। अभियान के दौरान पार्टी नेता विभिन्न गांवों में गए और मनरेगा मजदूरों को न्यौता दिया। पार्टी के तहसील सचिव रामअवतार सुलचानी ने खारी, मुजाहदपुर, उमरा, ढाणा कलां तथा सोरखी का दौरा करते हुए लोगों से कहा कि केंद्र हरियाणा सरकार मनरेगा में कटौती करना चाहती है। राशन वितरण प्रणाली को बर्बाद करके खातों में पैसा देने के बहाने से मजदूरों तथा गरीबों की थाली से निवाला छीनना चाहती है। मुजाहदपुर में मनरेगा मजदूरों को संबोधित करते हुए तहसील नेत्री आशा खन्ना ने कहा कि मजदूरों को पूरा वर्ष काम तथा 500 रुपए प्रतिदिन दिहाड़ी मिले। महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को रोकने में हरियाणा की खट्टर सरकार नाकाम साबित हो रही है।
मुजाहदपुर तथा हांसी इलाके में आवारा पशुओं, खाद, पीने के साफ पानी तथा गंदे पानी की निकासी के प्रबंध नहीं हो पा रहे हैं। जनसभाओं को अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के प्रधान विजय पचेरवाल, दिलबाग सिंह, भीम सिंह मेटी, पंजाब सिंह, रामरती, बबीता रानी, राममेहर सिंह उमरा, पृथ्वी सिंह रमेश सोरखी जोगेंद्र सिंह खोखर ने संबोधित किया।
माकपा रैली के लिए मनरेगा मजदूरों को न्यौता देती पार्टी नेत्री आशा खन्ना।