यूनियन के सम्मेलन को लेकर बैठक
हांसी | भवननिर्माण कारीगर मजदूर यूनियन संबंधित ऑल इंडिया यूटीयूसी की बैठक थुराना में आयोजित की गई। इसमें फैसला लिया गया कि 22 फरवरी को यूनियन का ब्लॉक सम्मेलन बाबा रामदेव मंदिर में आयोजित किया जाए। इसमें भवन निर्माण कार्य में लगे कारीगरों मजदूरों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक को यूनियन के राज्य प्रधान सत्यवान, पूर्व जिला पार्षद करण सिंह भाटला, कुलदीप सिंह थुराना, उदय सिंह बुडाना, राजबीर सुरेवाला, राजेश भकलाना थे।