- Hindi News
- परीक्षा में खुद नकल करें और ही किसी को करने दें: वर्मा
परीक्षा में खुद नकल करें और ही किसी को करने दें: वर्मा
शिवलाल सिंगला राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नकल रहित परीक्षा विषय पर अभियान चलाया गया। प्रार्थना सभा में विद्यालय की प्राचार्य ओमपति मलिक ने छात्राओं का आह्वान किया कि वह परीक्षाओं में नकल करें और ही किसी को ऐसा करने दें।
प्रार्थना सभा के बाद विद्यालय की छात्राओं ने लोगों को नकल के विरोध में जागरूक करने के लिए शहर में जागरूकता अभियान चलाया। खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष वर्मा ने विद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के दौरान छात्राओं ने हाथों में पट्टियां थामी हुई थीं, जिन पर लिखा था-हम सबकी यह इच्छा, नकल रहित हो परीक्षा। नकल को छोड़ो, अक्ल से नाता जोड़ो। नकल विरोधी जन अभियान, शिक्षा का सच्चा सम्मान।
जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से दड़ा बाजार, भगत सिंह रोड, बड़सी गेट होते हुए वापस विद्यालय में समाप्त हुई। इस अवसर पर सरोज देवी, प्रतिभा, फूलवती लांबा, सविता, सुदेश, उषा, मोनिका, कौशल, सुनीता, रचना आदि शिक्षिकाएं भी मौजूद थीं। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाटा में नकल उन्मूलन अभियान का आयोजन किया गया। विद्यायलय के प्राचार्य चरणजीत सरदाना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें नकल करने की शपथ दिलाई। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली।
नकल विरोधी जागरूकता रैली को रवाना करते बीईईओ सुभाष वर्मा।