संदीप की हत्या में तीन गिरफ्तार
आंबेडकरकॉलोनी के युवक संदीप की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। हत्या नंद नगर के पवन उर्फ पॉपी, भाटिया कॉलोनी के कर्मजीत सुरेश उर्फ इंडिया ने की थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
20 वर्षीय संदीप की हत्या आठ फरवरी को हुई थी। राधिका फैक्ट्री के समीप खेतों में उसका शव बरामद हुआ। उसके चेहरे पर तेजधार वस्तु से चोट मारने के निशान मिले। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस ने संभावना जताई कि संदीप को कहीं और मारा गया शव को यहां लाकर फेंका गया। पुलिस की छानबीन में मृतक युवक के परिजनों ने कुछ युवकों पर हत्या करने का संदेह जाहिर किया था।
पुलिस ने उनके संदेह के आधार पर कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो मामले का खुलासा हो गया। जिसके बाद पुलिस ने हत्या आरोपियों को भिवानी से गिरफ्तार कर लिया। हत्या आरोपियों में एक कर्मजीत भिवानी में टेलर है। घटना को अंजाम देने के बाद तीन तो ट्रेन में सवार होकर भिवानी चले गए थे। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि संदीप की हत्या युवकों की आपसी रंजिश के चलते की गई। पुलिस फिलहाल पकड़े गए युवकों से गहन पूछताछ कर रही है।
संदीप हत्याकांड में पकड़े गए तीन आरोपी।
पुलिस ने संदीप की हत्या के सिलसिले में दस युवकों को हिरासत में लिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी युवकों ने पूछताछ की गई। आरोपी तीनों पर पूछताछ के दौरान संदेह गहराया, जिसके बाद उनसे गहन पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने युवक संदीप की हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि संदीप से पवन की पुरानी रंजिश थी। घटना के दिन संदीप अपने दोस्त से पैसे लेने के लिए घर से निकला। तभी तीनों आरोपियों ने उसका पीछा किया तथा ईंट मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद तीनों ने उसे कंधे पर लादा फैक्ट्री के समीप खेत में फेंक दिया और कील लगे बरगे के साथ उसके शरीर पर कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई।