पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 18 को शहीद मदनलाल ढींगड़ा की जयंती मनाएगी यादगार संगठन समिति

18 को शहीद मदनलाल ढींगड़ा की जयंती मनाएगी यादगार संगठन समिति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीदमदन लाल ढींगड़ा यादगार संगठन समिति की बैठक प्रधान कृष्ण ऐलावादी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 18 फरवरी को शहीद मदन लाल ढींगड़ा की जयंती मनाने का फैसला किया गया। जयंती बजरंग आश्रम में मनाई जाएगी।बैठक को संबोधित करते हुए ऐलावादी ने कहा कि जो कौम शहीदों को भूल जाती है, उसका विनाश निश्चित है। इसलिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जयंती समारोह की अध्यक्षता महिला नेत्री संतोष ढुल करेंगी इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विनोद मेहता मौजूद रहेंगे।

सुबहहवन करेंगे

जयंतीकार्यक्रम की शुरुआत आचार्य रामसुफल शास्त्री हवन कर करेंगे। बैठक में महासचिव किशोरी लाल नागपाल, राजू ईश पुनियानी, रविंद्र मक्कड़, राजेंद्र धवन, हरीश कथूरिया, मनोज प्रजापत, रमेश भुटानी, जगन्नाथ वधवा, जगदीश खुराना, सुभाष भल्ला, सन्नी ऐलावादी , स. जोगिंद्र सिंह, ओमप्रकाश मुंजाल, पटेल बांगा, कृष्ण गिरधर, सुभाष गिरधर, तारा खुराना, कर्ण सिंह राठौड़, रमेश जैन, रमेश महता, गौरव शर्मा, सुभाष परूथी, सुरेंद्र छाबड़ा, सरदार गगन सिंह, सरदार बलबीर सिंह गिल, राजू सरदार, दलीप सिंह ऐलावादी आदि उपस्थित थे।