पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी के मामले में पुलिस से तलब की स्टेटस रिपोर्ट

चोरी के मामले में पुलिस से तलब की स्टेटस रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीजेएमकी अदालत ने चोरी के करीब एक साल पुराने मामले में पुलिस से तफ्तीश और कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। अदालत ने पीड़ित की याचिका पर सुनवाई के बाद पुलिस को 17 अक्टूबर को स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

अदालत ने पुलिस को यह निर्देश लाल पुरा रोड पर स्थित बैटरियों का उत्पादन करने वाली एक फैक्ट्री कृष्णाई बैटरी के संचालक मुनीश नागपाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। नागपाल ने बताया कि पिछले साल दस अक्टूबर को उनकी फैक्ट्री में चोरी हो गई थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन के बाद अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर लिया। उन्होंने कहा कि इस घटना में उन्हें करीब दस लाख रुपए का नुकसान हुआ। पुलिस इस मामले मेें अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि वे पुलिस से लगातार संपर्क में हैं।

नागपाल ने कहा कि चोरी की घटना की जांच के सिलसिले में पुलिस उन्हें एक बार जींद ले गई। जींद में एक युवक को हिरासत में लिया गया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। उन्हें उसे छोड़ने का कारण भी नहीं बताया। चोरी की वारदात ट्रेस करने के लिए वे लगातार पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्हें इस कारण अदालत की शरण लेनी पड़ी।

आरटीआई भी है लगाई

मुनीषनागपाल ने बताया कि चोरी की घटना में पुलिस की अब तक की कार्रवाई की जानकारी लेने के लिए उन्होंने पुलिस विभाग में जनसूचना अधिकार के तहत जानकारी भी मांग रखी है। अभी उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।