पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेटवाड़ नहर में डूबे चौथी कक्षा के छात्र का शव रजबाहे में मिला

पेटवाड़ नहर में डूबे चौथी कक्षा के छात्र का शव रजबाहे में मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेटवाड़डिस्ट्रीब्यूटरी में डूबे आठ साल के बच्चे सचिन का शव तीन दिन बाद गुरुवार शाम को नया गांव के पास से एक रजबाहे से बरामद हो गया। शव रजबाहे के एक हौद में फंसा था। सचिन के परिजन और लोगों का दल इससे पहले पूरे दिन पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी में उसकी तलाश करता रहा। परिजन और लोग इस मामले में एसडीएम योगेश मेहता को भी मिले और प्रशासन की तरफ से सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

गौरतलब है कि चौथी क्लास के छात्र सचिन के नहर में डूबने की घटना मंगलवार शाम को हुई। वह अपने एक दोस्त के साथ पेटवाड़ में नहाने के लिए नहर पर गया। नहाने के लिए उसने नहर में डुबकी लगाई, लेकिन बाहर नहीं निकल सका। पानी के तेज बहाव में वह नहर में बह गया। परिजनों ने घटना की जानकारी मिलने पर अगले दिन सुबह से नहर में उसकी तलाश आरंभ कर दी। बुधवार को उसकी तलाश में परिजन और अन्य लोग करीब तीस किलोमीटर दूर तक पहुंच गए, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। रात को उन्होंने तलाशी अभियान रोक दिया और गुरुवार सवेरे से फिर से बच्चे की तलाश में निकल पड़े।

उन्होंने चेन बनाकर नहर में तलाश शुरू की। सचिन के ताऊ रोशन लाल ने दोपहर को कहा कि परिजन और अन्य लोग तलाश में जुटे हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से उन्हें कोई सहायता उपलब्ध नहीं कराई जा रही।

पानीबढ़ाने से हुई दिक्कत

उन्होंनेकहा कि नहर में पानी फिर से बढ़ा दिया गया है, जिससे तलाशी अभियान में दिक्कत बढ़ गई है। अभियान के दौरान कुछ लोग इकट्ठे होकर लघु सचिवालय में गए और एसडीएम योगेश मेहता से मुलाकात कर प्रशासन की तरफ से सहायता करने की मांग की।

मेहता ने उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और कहा कि वह स्वयं स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नहर का पानी कम करवा दिया गया है और पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि वह भी सहायता करे।

पेटवाड़ नहर में बहे बच्चे सचिन को दिन में तलाश करते लोग।

रजबाहे के हौद में फंसा था शव

परिजनऔर लोग उसकी तलाश में जुटे थे कि शाम को उन्हें नया गांव के पास रजबाहे में सचिन का शव मिल गया। अभियान में शामिल संदीप ने बताया कि शव नहर से निकलने वाले रजबाहे में बहकर चला गया और एक हौद में फंस गया। तलाशी अभियान में जुटे लोगों ने अपने स्तर पर इसकी तलाश की।