पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टावर से चुराईं 24 बैटरियां, किसान ने देख लिया तो ले नहीं जा सके

टावर से चुराईं 24 बैटरियां, किसान ने देख लिया तो ले नहीं जा सके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | ढाणाकलां के समीप चोरों ने एक प्राइवेट कंपनी के मोबाइल टावर से 24 बैटरी चोरी कर ली। चोर बैटरियों को वाहन में लादने जा रहे थे कि पास के एक खेत के मालिक ने उन्हें देख लिया। चोर डर के मारे बैटरियों को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में टावर के सुरक्षा कर्मचारी आनंद शेखावत ने कहा कि चोर दीवार फांदकर टावर परिसर में घुसे और एक कमरे में रखीं 24 बैटरियां चुरा कर बाहर ले आए। टावर एक खेत के पास स्थित है। खेत मालिक ने चोरों को देख लिया और उन्हें ललकारा।