भाटला में बच्चों को टीके लगाए
हांसी| गांवभाटला की प्राथमिक पाठशाला में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को टेटनेस के टीके लगाए गए। अध्यापक सत्यवान द्विवेदी ने बताया की हर व्यक्ति को पांच साल में एक बार टेटनेस का टीका लगवाना जरूरी है एएनएम अनिता देवी, कृष्णा देवी आशा वर्कर गीता देवी ने बच्चों को चोट लगने पर टीटी का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया चोट लगने पर उसे साफ़ रखने चोट के घाव के उचित उपचार करने के लिए जागरूक किया।