पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गली विवाद में उमरा पहुंचे डीसी और एसपी

गली विवाद में उमरा पहुंचे डीसी और एसपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उमरामें कंकरीट की गली पर निर्माण को लेकर उपजे विवाद के समाधान के लिए प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। विवाद के समाधान के लिए उपायुक्त एमएल कौशिक और पुलिस अधीक्षक विकास धनखड़ अन्य अधिकारियों को साथ लेकर उमरा गए और पंचायत कर दोनों गुटों के लोगों से बात की। पंचायत करीब दो घंटे चली, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अधिकारियों ने इस दोनों पक्षों के लोगों को विवाद के जल्द समाधान निकालने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं निकला तो प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।

गौरतलब है कि उमरा में बाल्मीकि बस्ती और चौपाल की तरफ जाने वाली गली पर निर्माण को लेकर सोमवार से विवाद चल रहा है। विवाद जाट समुदाय के एक व्यक्ति रणधीर सिंह द्वारा गली पर निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर हुआ। वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने ऐतराज जताया और कहा कि इस निर्माण से उनकी बस्ती की तरफ जाने वाली गली बंद हो जाएगी। दूसरी ओर निर्माण करने वाले ने इस जगह को अपनी संपत्ति बताया और कहा कि वह कानूनन इस पर निर्माण कर सकता है। मामला पुलिस प्रशासन तक पहुंचा। प्रशासन ने मामले में कार्रवाई करते हुए निर्माण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। निर्माण कार्य अभी भी बंद है और निर्माण सामग्री सड़क से हटा दी गई है, लेकिन विवाद बरकरार है। समाधान के लिए बुधवार को प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों तथा दोनों पक्षों की कई बैठक हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। दोनों पक्षों के लोग अपनी-अपनी जिद पर अड़े हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को डीसी एमएल कौशिक और एसपी विकास धनखड़ दल-बल के साथ गांव पहुंचे। एएसपी जश्नदीप सिंह रंधावा, एसडीएम योगेश मेहता और डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा भी उनके साथ थे। मौके का मुआयना करने के बाद अधिकारियों ने गांव के स्कूल में दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया और समाधान के प्रयास आरंभ किए।

एक-दो दिन लगेंगे : मलिक

उमराके गणमान्य व्यक्ति पूर्व शिक्षक नेता किताब सिंह मलिक ने इस मुद्दे पर कहा कि अधिकारियों ने आपस में मिल बैठकर समाधान करने को कहा है। हम इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाधान में दो-तीन दिन लगेंगे। गांव में तनाव जैसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि विवाद को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।

हमभी करेंगे पंचायत : प्रधान

महर्षिवाल्म