- Hindi News
- वाहनों पर जाए नजर तो दिखे \"वोट जरूरी है\' का संदेश
वाहनों पर जाए नजर तो दिखे \"वोट जरूरी है\' का संदेश
विधानसभाचुनाव में इस बार वाहनों, सरकारी दस्तावेजों, अस्पतालों की पर्चियों में चुनाव से जुड़े स्टीकरों की भरमार रहेगी। यह स्टीकर किसी पार्टी या प्रत्याशी के प्रचार के लिए नहीं, बल्कि लोगों को मतदान जरूर करने के लिए प्रेरित करने को लगाए जाएंगे। प्रशासन ने यह फैसला अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया है।
विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। चुनाव के दौरान इसे मुहिम के रूप में चलाया जाएगा। बैठक में योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए और अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई। सीडीपीओ से कहा गया कि वे यह सुनिश्चित करें कि आंगनबाड़ी आशा वर्कर अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों, विशेषकर महिलाओं को विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान के लिए प्रेरित करें।
िवधान सभा चुनाव
^लोग बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें, लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में प्रमुख भूमिका निभाए, प्रजातंत्र में यह बहुत ही जरूरी है। हमने इसी के मद्देनजर लोगों को जागरूक करने का फैसला किया है।\\\'\\\' योगेशमेहता, एसडीएम
मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए रामलीलाओं के मंचन के दौरान भी इस आशय के संदेश प्रसारित किए जाएंगे। यह व्यवस्था आयोजकों को सुनिश्चित करनी होगी कि वह इसे कैसे करेंगे। पंचायती रामलीला के प्रधान सुरेश बंसल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राशन डिपो धारकों की ड्यूटी रहेगी कि वह राशन वितरण करते समय उपभोक्ता को संबंधित पंपलेट पकड़ाएं। गैस एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं को जागरूक करने को कॉपी पर स्टीकर लगाएंगे। खाद्य और आपूर्ति विभाग के अधिकारी इस पर ध्यान रखेंगे।
सभी सरकारी और गैरसरकारी बैंकों के शाखा प्रबंधकों के अलावा महाविद्यालय विद्यालय के प्राचार्यों से कहा गया है कि वे विद्यार्थियों को मतदान बारे बारीकी से जानकारी दें। प्रचार के लिए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन करें।
डीएल आवेदन पर भी लगेगी मोहर
प्रशासनने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और वाहन का रजिस्ट्रेशन कराने को उपयोग में लाए जाने वाले कागजात पर भी स्टैंप लगवाने का फैसला किया है। संबंधित कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। दस्तावेजों के पीछे मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए लिखे स्लोगन की स्टैंप जरूर लगाएं।
पेट्रोल पंप मालिकों को ये करना होगा
प्रशासनने तम