पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्यूटी पर तैनात एएसआई पर हमला

ड्यूटी पर तैनात एएसआई पर हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी |बालसमंद मेंकुछ दंबगों ने एक एएसआई पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि बालसमंद चौकी में तैनात एएसआई दशरथ कुमार पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। दशरथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताय कि वह बालसमंद स्थित सैन मिष्ठान भंडार के पास ड्यूटी पर तैनात थे। वे वहां कुर्सी पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो युवक आए। उन्होंने वहां अभद्रता शुरू कर दी। दोनों युवकों ने एएसआई के साथ कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने एएसआई के उपर कुर्सी फेंककर मारी। घायल एएसआई मूलरूप से राजस्थान में भादरा के एक गांव के निवासी है। वह काफी समय से बालसमंद चौकी में तैनात है।