पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस बार सीएम ओमप्रकाश चौटाला ही होंगे लोहान

इस बार सीएम ओमप्रकाश चौटाला ही होंगे लोहान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | इनेलोउम्मीदवार उमेद सिंह लोहान ने मंगलवार को सातबास इलाके सहित कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उमरा में जनसभा को संबोधित करते हुए लोहान ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे और वह हांसी के प्रतिनिधि के रूप में हलके के विकास के लिए जी-जान लगा देंगे। लोहान ने सातबास क्षेत्र की समस्याओं को मुख्य रूप से उठाया और कहा कि हलके की जनता का उन पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है और इसी की बदौलत उन्हें विश्वास हो गया है कि वह भारी मतों के अंतर से चुनाव जीतने जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से देवी लाल जयंती पर 25 सितंबर को जींद में होने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

महिला से आशीर्वाद लेते हांसी से इनेलो प्रत्याशी उमेद लोहान