पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों में भाजपा की खुमारी उतर चुकी है : रेनुका

लोगों में भाजपा की खुमारी उतर चुकी है : रेनुका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | हजकांकी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेनुका बिश्नोई ने कहा कि जो लगातार सत्ता में रहकर भी आप लोगों से क्षेत्र जाति के आधार पर भेदभाव करते रहे हैं, अब उन्हें सबक सिखाने का समय चुका है। आने वाला समय आपका अपना है, इसलिए मतदान के दिन पूरी जिम्मेदारी से बूथ की कमान संभालनी है। आपने हरेक मतदान बूथ पर कम से कम दस-दस युवाओं महिलाओं की मजबूत टीम के साथ मतदान समाप्त होने तक डटे रहना है। रेनुका बिश्नोई मंगलवार को हलके के गांव मामनपुरा, ढाणी पीरान, गढ़ी जमावड़ी में क्षेत्र के गांवों के बूथ एजेंटों की बैठक को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि पिछले 18 सालों से आप लोग राजनैतिक बनवास झेल रहे हैं। हम चाहकर भी आपको कुछ नहीं दे पाए। इसके बावजूद आप लोगों ने तन, मन और धन से हमारा साथ दिया है। जो लोग सत्ता से बाहर रहकर भी गरीब आदमी से वोट डालने का अधिकार छीन लेते हैं, उनके सत्ता में आने पर अच्छी और आपकी हितैषी सरकार की उम्मीद कैसे की जा सकती है।