एडीजे के पूर्व रीडर के घर में घुसे चोर
हांसी | यतिनगर में एक आवास में शनिवार रात चोरी हो गई। इस घटना में चोर आवास से हजारों रुपए के सोने-चांदी के जेवर अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी एडिशनल सेशन जज के सेवानिवृत्त रीडर विनोद जैन के आवास में हुई। चोरों में एक आवास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। चोरी की घटना आधी रात के बाद हुई। घटना के समय विनोद जैन और उनकी प|ी आवास में नहीं थे। आवास में जैन का बेटा अमित जैन ही मौजूद थे। चोर दीवार फांद कर आवास में घुसे। कमरे की खिड़की ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया और हजारों रुपए के सोने और चांदी के आभूषण चुरा ले गए। अमित ने बताया कि चोरों ने आवास के अंदर एक अलमारी में रखे जेवर चुराए। उनके माता-पिता के आने के बाद चोरी हुए आभूषणों की पूरी जानकारी मिल पाएगी।