पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में मिड डे मील में क्या बना अब फोटो भेजकर बताना होगा

स्कूल में मिड-डे मील में क्या बना अब फोटो भेजकर बताना होगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीविद्यालयों में बच्चों को परोसे जाने वाले मिड-डे मील की पौष्टिकता और स्वच्छता अब फोटो बयां करेंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मिड-डे मील की गुणवत्ता जांचने के लिए भोजन तैयार करने की प्रक्रिया के फोटो खींचने के निर्देश दिए हैं। फोटो संबंधित विद्यालयों के मुखियाओं की तरफ से खींचे जाएंगे और इन्हें आगे अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा।

गौरतलब है कि मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर प्रदेश में कई स्थानों पर सवालिया निशान लगे हैं। विभाग के सूत्रों ने बताया कि कई स्थानों से इस आशय की शिकायतें मिली कि भोजन को साफ जगह पर तैयार नहीं किया जाता। विद्यालयों में बनी रसोइयां साफ-सुथरी नहीं हैं। यही नहीं, कुछ सूचनाओं में भोजन की गुणवत्ता पर भी उंगलियां उठाई गई, जिसके बाद विभाग के आला अधिकारियों ने फोटो के माध्यम से विद्यालयों में पकने और विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन पर नजर रखने का फैसला किया। विभाग के इस फैसले के तहत अब मुखिया प्रतिदिन पूरी प्रक्रिया की फोटो खीचेंगे।

8वींकक्षा तक के बच्चों के लिए बनता है भोजन

मिड-डेमील योजना का लाभ सरकारी विद्यालयों में पढऩे वाले पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को दिया जाता है। योजना के तहत बच्चों को दोपहर को विद्यालय में ही दोपहर को भोजन परोसा जाता है। भोजन पूरे सप्ताह परोसा जाता है, लेकिन हर दिन व्यंजन अलग-अलग होते हैं। खास ख्याल भोजन की गुणवत्ता पर रखा जाता है, लेकिन कई जगह ऐसा नहीं हो रहा।

इसलिए जारी किए गए हैं ये आदेश

विद्यालयके मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह मिड-डे मील के पकने से लेकर विद्यार्थियों को परोसने तक तक की प्रक्रिया की प्रतिदिन फोटोग्राफी करें और फोटो संबंधित खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों को प्रेषित करें। खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी इन फोटो को आगे जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को भेजेंगे, ताकि भोजन की गुणवत्ता से समझौता किया जा सके। आदेशों से स्कूलों मंे भी अब सावधानी और बरती जाएगी।

आदेश मिले हैं: बीईईओ

^मिड-डेमील की स्वच्छता और पौष्टिकता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की तरफ से फोटो बनाने के आदेश आए हैं। आदेश का पत्र मिल गया है और सभी विद्यालय प्रमुखों को अवगत करा दिया गया है।\\\'\\\' -राजेशजैन, बीईईओ, खंड प्रथम