शहर से कार और दो माेटरसाइकिल चोरी
हांसी| शहरमें अलग-अलग स्थानों से तीन वाहन चोरी हो गई। सुभाष नगर से अज्ञात लोग एक एस्टीम कार चुरा कर ले गए। चोरी हुई कार कालोनी के पंकज की है। एक अन्य घटना में तिकोना पार्क से भाटला के विजेंद्र की बाइक चोरी हो गई। ढाणा कलां के राजपाल की बाइक को भी अज्ञात चोर कचहरी परिसर से चुरा ले गया। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं।