पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्‌डी में बधावड़ ने अहर को हराया

कबड्‌डी में बधावड़ ने अहर को हराया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | तोशाम/ हांसी

बागनवालाकी सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में बधावड़ ने अहर की टीम को तीन अंकों से पराजित किया। इन टीमों के बीच कांटे का मुकाबला रहा। इस प्रतियोगिता में जिला खेल अधिकारी छाजुराम गोयत मुख्यातिथि थे। इस दौरान गोयत ने कहा कि ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। इन्हीं के माध्यम से देश के लिए अच्छे खिलाड़ी सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

रविवार को 12 से ज्यादा मुकाबले हुए। इसमें बहुअकबर ने पालड़ा को दो अंकों से, बधावड़ ने पिंजोखरा को चार अंकों से, खेदड़ ने कौंथकलां को सात अंकों से, सिरसल ने अलेवा को दो अंकों से, घिराय ने जाखल खेड़ी को एक अंक से मात दी।

प्रतियोगिता में कुलदीप पटौदी ने मंच का संचालन किया। इस मौके पर डेरा बुसान के महंत सोमनाथ, अनिल गर्ग बागनवालिया, अनूप बागनवाला, राजकुमार बागनवाला, सुखबीर चेयरमैन, उमेश बागनवाला, दीपू, बिजेंद्र कोच, विरेंद्र श्योराण, कुलदीप जटासरा, मास्टर भरथ सिंह, पिंकू, कुलदीप, सोमबीर, पवन कुमार, सुखबीर पंघाल आदि थे।