पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की दी सीख

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ की दी सीख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिइंडियन पब्लिक स्कूल सुलतानपुर में सातवां वार्षिक उत्सव मनाया गया। इसमें स्कूल के लगभग 500 बच्चों ने भाग लिया। उत्सव में पूर्व मंत्री भाजपा नेता प्रो. छतरपाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

उत्सव की शुरुआत सरपंच बिजेंद्र सिंह, मैनेजमेंट कमेटी के रोशन लाल पंघाल, सुरेंद्र ग्रेवाल प्राचार्य सुरेंद्र बेरवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। ब्राजील फूलों का तारों का गाने पर स्कूल के पीजी ग्रुप के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। एलकेजी यूकेजी के बच्चों ने भी बर्फी, पापा मेरे पास, छोटी गैया माई फ्रेंड गणेशा पर ग्रुप नृत्य करके अपनी प्रस्तुति दी। पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों द्वारा ब्राबी गर्ल, आशिया, आवारा भंवरे, प्रेम से हमको जीने दो, भाई चारे पेड़ बचाओ, शांति ओम, सत्यमेव जयते, ना आना देश में लाडो आदि पर नृत्य के रूप में अपनी प्रस्तुति दी।

बच्चों ने शास्त्रीय नृत्य, भांगड़ा द्वारा दर्शकों का मन मोह लिया। भांगड़ा की तान पर रंगारंग कार्यक्रम की समाप्ति हुई। प्रो. छतरपाल ने अपने भाषण में नैतिक मूल्यों पर बल दिया बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी उनकी प्रतिभाओं को सराहा।

स्कूल प्रबंधन कमेटी के रोशन लाल पंघाल ने अपने भाषण में अभिभावकों का धन्यवाद किया बच्चों की प्रतिभा को सराहा सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। प्राचार्य सुरेंद्र बेरवाल ने स्कूल की सालाना रिपोर्ट प्रस्तुत की।

दि इंडियन पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।