- Hindi News
- लाइटें किस क्वालिटी की आज मिलेगी जानकारी
लाइटें किस क्वालिटी की आज मिलेगी जानकारी
नगरसुधार मंडल द्वारा जाट धर्मशाला से विश्वकर्मा चौक तक 27 लाख रुपये की लागत से लगाई गई स्ट्रीट लाइटों की क्वालिटी का सच सोमवार को सामने जाएगा। पता चलेगा कि जांच में क्या सामने आया है। लाखों रुपये की लागत से लगाई गई यह लाइटें आखिर किस क्वालिटी की हैं वर्तमान में इनकी क्या स्थिति है।
गौरतलब है कि शनिवार को एसडीएम के निर्देशों पर बीएंडआर की इलेक्ट्रिकल विंग ने इन स्ट्रीट लाइटों की जांच की थी। टीम ने नगर सुधार मंडल के उपमंडल अधिकारी देवेंद्र गक्खड़ को जांच के दौरान साथ रखा। वर्तमान ने इन लाइटों की जिम्मेवारी नगर परिषद के पास है। टीम ने दिन में लाइटों का स्विच आन करवाया करीब तीन घंटे तक एक-एक लाइट के पोल पर जाकर जांच की। टीम ने जांच कर अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी थी। एसडीएम सोमवार को जांच रिपोर्ट का अध्ययन करेंगे। रिपोर्ट से साफ हो जाएगा कि यह लाइटें किसी क्वालिटी की हैं।
निम्नस्तर की होने के आरोप
जाटधर्मशाला से विश्वकर्मा चौक तक 80 स्ट्रीट लाइटें करीब डेढ़ वर्ष पूर्व नगर सुधार मंडल ने लगवाई थीं। उस समय शहर के कई बाशिंदों आरटीआई कार्यकर्ताओं ने इन लाइटों की क्वालिटी को लेकर स्थानीय निकाय विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखे थे। स्थानीय प्रशासन को भी इस बारे में लोगों ने कई पत्र लिखे थे। अब डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद इनकी जांच शुरू हुई है। जांच में क्या सामने आया, सोमवार को जानकारी मिलेगी।
काफी समय से शहर में बंदी पड़ीं इन्हीें इन लाइटों की जांच कराई गई है।