- Hindi News
- 18 को शहीद मदन लाल ढींगड़ा की जयंती मनाएगी यादगार समिति
18 को शहीद मदन लाल ढींगड़ा की जयंती मनाएगी यादगार समिति
हांसी | शहीदमदन लाल ढींगड़ा यादगार संगठन समिति 18 फरवरी को शहीद मदन लाल ढींगड़ा के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजन करेगी। कार्यक्रम की तैयारी पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाने के लिए नौ फरवरी को समिति की बैठक बुलाई गई है। समिति के प्रधान कृष्ण ऐलावादी ने कहा कि बैठक में शहर के पुरानी कचहरी चौक के नामकरण को लेकर चर्चा की जाएगी। नगर परिषद प्रशासन ने समिति को चौक का नाम शहीद मदन लाल ढींगड़ा के नाम पर रखने की अनुमति दे दी है और पिछले करीब डेढ़ साल से उनकी प्रतिमा भी तैयार पड़ी है, लेकिन इसकी स्थापना नहीं की जा सकी है। उन्होंने बताया कि बैठक में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का नाम निर्धारित करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा के बाद फैसले किए जाएंगे।