रमाबाई को छात्रों ने याद किया
हांसी | नेहरूमैमोरियल गवर्नमेंट पीजी कॉलेज की अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया ने बाबा साहेब अंबेडकर की माता रमाबाई की जयंती सादा समारोह आयोजित करके मनाई। इस अवसर पर फ्रंट के सदस्य मोहित न्योलिया ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भीम राव अंबेडकर के जीवन संघर्ष में उनकी माता का अहम योगदान रहा। उन्होंने कहा कि किसी भी महान व्यक्ति के जीवन में मां का अहम योगदान होता है। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फ्रंट के सदस्य रविंद्र रंगा ने कहा कि रमाबाई ने अपना सारा जीवन समाज के लिए संघर्ष करने में लगा दिया। इस अवसर पर हंसराज, शिव कुमार, संदीप जाखड़, दिनेश, जगदीप सिंह, सुंदर सिंह अन्य मौजूद थे।