पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्थान में बारिश के बाद बढ़ी सर्दी तापमान में गिरावट

राजस्थान में बारिश के बाद बढ़ी सर्दी तापमान में गिरावट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसमने करवट लेनी शुरू कर दी है। पड़ोसी राज्य राजस्थान के कई इलाकों में बारिश के साथ ही शुक्रवार को शहर के आसमान में भी बादल छाये रहे। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शहर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री, वहीं न्यूनतम 2.9 डिग्री दर्ज किया गया। ठंडी हवाएं भी चलीं।

मौसम विज्ञानियों ने कई दिन पहले ही संभावना जता दी थी कि 12 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव हो जाएगा। हालांकि हरियाणा में अभी बारिश नहीं हुई है, लेकिन शुक्रवार रात पड़ोसी राज्य राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को सर्दी का अहसास जरूर हो गया।

एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. राज सिंह ने बताया कि 13-17 दिसंबर के बीच ठंड और अधिक बढ़ेगी। तापमान में गिरावट के साथ-साथ बारिश की संभावना भी है। तेज हवाएं भी चलेंगी।