पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोटरसाइकिल, कार चुराने के बाद अब मोबाइल निशाने पर

मोटरसाइकिल, कार चुराने के बाद अब मोबाइल निशाने पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें चोरी की घटनाएं कम होने की बजाए चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। घरों से कुकिंग गैस सिलेंडर और मोटर साइकिलों से पेट्रोल चोरी की घटनाओं के बाद अब एक आवास से दिनदहाड़े दो मोबाइल फोन चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

आवास में घुसकर दो मोबाइल फोन चोरी किए जाने की घटना रामपुरा मोहल्ला में पंचायती गुरुद्वारा के समीप हुई। अंबेडकर चौक पर ऑटो स्पेयर पाट्र्स की दुकान चलाने वाले राजेश कुमार के आवास में चोर घुसा। घटना के समय आवास में राजेश की मां अकेली मौजूद थीं। उसकी प|ी बच्चों को स्कूल से लेने गई हुई थी। चोर ने आवास में घुसकर दो मोबाइल चुरा लिए।

चोरी हुए मोबाइल फोन सैमसंग और स्पाइस कंपनी के थे। स्वामियों को दोनों फोन चोरी होने की जानकारी बाद में मिली। चोर के बारे में जानकारी मिलने पर मामले की सूचना किला बाजार पुलिस चौकी को दी गई। आईओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। चोर पकड़ लिया जाएगा।