पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार कार्ड बनाने वालों के नहीं पहुंचने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

आधार कार्ड बनाने वालों के नहीं पहुंचने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद में आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों के पहुंचने से गुस्साए लोगों ने सवेरे परिषद कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर कार्ड बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी पहुंच गए, लेकिन बिजली गुल होने के कारण कार्ड नहीं बन सके। इस पर आवेदकों को सोमवार को आने को कहा गया।

आधार कार्ड बनवाने से वंचित लोगों की भीड़ अन्य दिनों की तुलना में काफी अधिक होने लगी है। सवेरे बड़ी संख्या में लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए निर्धारित स्थल नगर परिषद पहुंचे। उन्होंने पाया कि कार्ड बनाने वाले वाली कंपनी के कर्मचारी नहीं पहुंचे। अवकाश के चलते परिषद में कोई अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था।संतोषजनक जानकारी मिलने पर आवेदक गुस्सा गए और परिषद कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों के आवेदन लेने स्वीकार किए थे कि बिजली गुल हो गई। लंबी प्रतीक्षा के बाद भी बिजली नहीं आई तो आवेदकों को सोमवार को आने को कहा गया। पहले तो आवेदन नहीं माने, लेकिन हालात को देखते हुए सहमत हो गए। प्रदर्शन करने वालों में शामिल लोगों अभय राम, तारा चंद, पंकज, बालकृष्ण आदि ने कहा कि कार्ड बनवाने के लिए उनके चक्कर कटवाए जा रहे हैं।

नगर परिषद के बाहर नारेबाजी करते आधार कार्ड बनवाने आए लोग।