सुरेंद्र की हत्या में पत्नी भी गिरफ्तार
जमावड़ीके युवक सुरेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने अब उसकी प|ी भतेरी उर्फ संगीता को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे दिन में अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सुरेंद्र की हत्या का खुलासा 28 नवंबर को हुआ था। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसके चचेरे भाई संसार को हिरासत में लिया तो उसने सुरेंद्र की हत्या की वारदात कबूल कर ली। उसने बताया कि सुरेंद्र की प|ी से प्रेम प्रसंग के चलते उसने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। सुरेंद्र की हत्या 22 नवंबर को ही कर दी गई। उसके शव को सेक्टर पांच स्थित खाली जगह पर गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। पुलिस ने इस मामले में संसार के अलावा उसके दोस्तों अनिल, राहुल, सोनू अमित के खिलाफ भी मृतक के पिता जोगी राम की शिकायत पर केस दर्ज किया था।पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन में मृतक सुरेंद्र की प|ी भतेरी उर्फ संगीता भी हत्या करवाने की साजिश में शामिल पाई गई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।