रोडवेज कर्मी के 8 हजार निकाले
यात्रियोंका सामान उड़ाने और जेबतराशी का अड्डा बन चुके शहर के मेन बस स्टैंड पर अब रोडवेज का एक कर्मचारी शिकार बन गया। किसी ने उसकी जेब से आठ हजार रुपए से अधिक की नकदी चुरा ली। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
पिछले एक महीने में बस स्टैंड से यात्रियों के बैग से सामान और जेबों से नकदी उड़ाने की करीब आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं। एक घटना में तो दो महिलाओं ने एक आईपीएस अधिकारी अरुण नेहरा की भाभी के बैग से बीस हजार रुपए की नकदी सोने की अंगूठी मोबाइल फोन सहित काफी सामान उड़ा लिया। पुलिस अभी तक किसी वारदात को सुलझाने में नाकाम रही है।ताजा घटनाक्रम में अब रोडवेज का एक कर्मचारी बलवंत राय जेबकतरों का निशाना बना। बलवंत रोडवेज वर्कशॉप में मैकेनिक है। किसी काम के लिए वह आठ हजार रुपए जेब में डालकर लाया था। बस अड्डे पर घूमते हुए किसी ने बड़ी सफाई से उसकी जेब से नकदी उड़ा ली। बलवंत ने सूचना पुलिस को दी।