- Hindi News
- दहेज प्रताडऩा में तीन लोगों पर मामला दर्ज
दहेज प्रताडऩा में तीन लोगों पर मामला दर्ज
हांसी| सिटीपुलिस ने महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने के आरोप में उसके पति सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला अदालत के निर्देश पर दर्ज किया गया है। बैंक कालोनी की रहने वाली बसंती ने अदालत में दायर याचिका में ससुराल के लोगों पर उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। अदालत में दायर याचिका में बसंती ने कहा कि उसकी शादी 30 जून 2008 को हुई थी। ससुराल में दहेज के लिए उसे प्रताडि़त किया जाने लगा। पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर महिला के पति मोनू, सास प्रेम देवी देवर मनोज पर केस दर्ज कर लिया है।