पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हांसी के निकले बलियाली के युवक की बोलेरो छीनने वाले

हांसी के निकले बलियाली के युवक की बोलेरो छीनने वाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशामचुंगी के समीप हथियारों के बल पर बोलेरो छीनने के आरोपी आसपास के ही निकले। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक अंबेडकर नगर का रहने वाला सोनू और दूसरा ढाणी पाल का सतीश है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।

हथियारों के बल पर बोलेरो गाड़ी छीनने की घटना चार दिसंबर की शाम को हुई थी। बलियाली का रहने वाला सुरेश टेंपरेरी नंबर की बोलेरो से कुछ लोगों को अग्रोहा छोडऩे गया था। वह घर लौट रहा था कि शहर में तोशाम रोड पर उसने गाड़ी रोक दी। गाड़ी रुकते ही तीन युवक खिड़कियों खोलकर जबरन सवार हो गए। उन्होंने सुरेश पर पिस्तौल तान दी और हथियारों के बल पर उसे भिवानी जिले में ले गए। रास्ते में बामनी खरकड़ी से पास उन्होंने सुरेश के हाथ-पैर बांध दिए और उसे सड़क किनारे फेंककर राजस्थान की तरफ फरार हो गए। किसी तरह से अपने हाथ-पैर खोलकर सुरेश तत्काल लोहारू थाना पहुंचा और वारदात की जानकारी दी। लोहारू पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली। मामले को तफ्तीश और अगली कार्रवाई के लिए हांसी भेजा गया। सिटी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि छीनी गई बोलेरो को उसी दिन राजस्थान में रतनगढ़ के समीप बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि थाना शहर में तीनों युवकों के खिलाफ छह दिसंबर को दंड संहिता की धारा 395, 397 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस रिमांड के बाद दोनों को 15 दिसंबर को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस इस दौरान उनसे हथियार बरामद करने के प्रयास करेगी। दोनों युवकों से फिलहाल गहन पूछताछ की जा रही है।

मोटरसाइकिल चोरी

हांसी | शहरमें मोटर साइकिल चोरी होने की घटनाओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। पुलिस को दी शिकायत में न्यू सुभाष नगर सुखबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी हीरो होंडा सप्लेंडर मोटर साइकिल एचआर 21बी 8677 कालोनी में ही खड़ी की थी। उसे संभाला गया तो गायब मिली। इस पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।